सरकारी नौकरी

15000 रुपए से कम कीमत वाले 5 बेस्ट स्मार्टफोन्स और उनके फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो बजट में बेस्ट फीचर्स दे सकते हैं। अगर आपका बजट 15000 रुपए और उससे कम है तो हम आपको बताने जा रहा है 15000 रुपए से कम कीमत में आने वाले बेस्ट 5 स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Xiaomi Mi 4i
कीमत- 12999 रुपए

जुलाई 2014 में जब श्याओमी चीनी एप्पल के नाम से Mi 3 के साथ भारतीय मार्केट में उतरा था तो इस फोन की काफी मांग थी। अब एक साल बाद Mi 4i के साथ श्याओमी कंपनी ने एक बेस्ट ऑप्शन भारतीय मार्केट में पेश किया है। 

फीचर्स- 

* 5 इंच की स्क्रीन
* फुल एचडी रेजोल्यूशन (1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन)
* एंड्रॉइड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम (वर्जन 5.0.2)
* 1.7 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर+ 1.1 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर
* 2 GB रैम
* 16 GB इंटरनल मेमोरी
* 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
* 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* 3120 mAh (35 घंटों का 3G टॉकटाइम- कंपनी के अनुसार)


Motorola Moto G (2nd gen)
कीमत- 10,999 रुपए

अगर आप नेक्सस सीरीज जैसा परफॉर्मेंस चाहते हैं तो ये फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन में हमेशा यूजर्स को गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। परफॉर्मेंस के हिसाब से इस फोन में बहुत अच्छे फीचर्स हैं। हां कैमरा को लेकर ये थोड़ा पीछे है। 

फीचर्स- 

* 5 इंच की स्क्रीन
* HD रेजोल्यूशन (720*1280 पिक्सल)
* कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
* एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम (लॉलीपॉप में अपग्रेडेबल)
* 1.2 GHz का क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर
* 1 GB रैम
* 8 GB इंटरनल मेमोरी
* 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* 2G, 3G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन



Yu Yureka
कीमत- 8999 रुपए

YU माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड है जो पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ है। ये फोन एंड्रॉइड किटकैट (लॉलीपॉप में अपग्रेडेबल) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सायानोजन मोड 12 OS पर काम करता है। पावर के मामले में सब 10000 कैटेगरी का ये एक अच्छा फोन साबित हो सकता है। 

फीचर्स- 

* 5.5 इंच की स्क्रीन
* HD स्क्रीन क्वालिटी (720*1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन)
* कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
* एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम (एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.0.2 ऑपरेटिंग सिस्टम में अपग्रेडेबल)
* 1.7 GHz+1.0 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर
* 2 GB रैम
* 16 GB इंटरनल मेमोरी
* 32 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा
* 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* 2500 mAh बैटरी (8 घंटों का टॉकटाइम और 210 घंटों का स्टैंडबाय टाइम)
* 2G, 3G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन



Xiaomi Redmi 2
कीमत- 6,999 रुपए

अगर बहुत कम दाम में कोई पावरफुल फोन चाहिए तो ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी कीमत 5000 रुपए के करीब है और ये 10000 रुपए से ज्यादा के फोन वाले फीचर्स देता है। 

फीचर्स- 

* 4.7 इंच की स्क्रीन
* HD स्क्रीन क्वालिटी (720*1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन)
* एंड्रॉइड किटकैट 4.4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम
* 1.2 GHz का क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर
* 1 GB रैम (8GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट के साथ)
* 2GB रैम (16GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट के साथ)
* 32 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा
* 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
* 2G, 3G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन



Micromax Canvas Selfie
कीमत-  14,485 रुपए

माइक्रोमैक्स का ये पहला सेल्फी स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कैमरा फीचर्स के मामले में ये फोन काफी अच्छा साबित हो सकता है। 

फीचर्स-

* 4.7 इंच की स्क्रीन 
* HD स्क्रीन क्वालिटी (720*1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन)
* कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
* एंड्रॉइड किटकैट 4.4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम
* 1.7 Ghz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
* 2 GB रैम
* 16 GB इंटरनल मेमोरी
* 32 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा
* 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
* 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
*  2300 mAh बैटरी (198 घंटों का स्टैंडबाय टाइम, 8 घंटे 30 मिनट का टॉकटाइम- कंपनी के अनुसार)

No comments