इस तरह की बॉडी वाली महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं पुरूष
अध्ययन में यह भी पता चला है कि पुरूषों को जीरो साइज या फ्लैट पेट वाली लडकियां खास पसंद नहीं आती। पुरूषों को कर्वी बॉडी वाली लडकियां या महिलाएं ज्यादा पसंद होती हैं। इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक सर्वे किया। सर्वे में पुरूषों से महिलाओं की तरफ आकर्षित होने वाली बातों के बारे में पूछा गया। सर्वे में पता चला कि पुरूषों को महिलाओं की कर्वी बॉडी (सुडौल शरीर) ज्यादा आकर्षित करती हैं।
सर्वे में यह भी पता चला कि ज्यादा मेकअप करने वाली महिलाएं पुरूषों को कम ही पसंद आती है। कुछ पुरूषों को उनकी पार्टनर के बेतरतीब बिखरे हुए बाल और काजल से भरी आंखें ज्यादा पसंद आती हैं।

No comments