एक ऐसा शहर जहां लडकियां शेयर करती हैं अपना ब्वॉयफ्रेंड
दुनियाभर में कई अजीबो-गरीब चीज देखने को मिलती है. कोई अपनी सूरत तो अपनी संस्कृति को लेकर चर्चा का विषय बनता है। आज हम आपको ऐसी संस्कृति के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपकी आँखे खुली की खुली रह जाएगी।
डोनगुआन नाम के इस शहर को दुनिया भर में चीन की ‘सेक्स कैपिटल’ के रूप में पहचाना जाने लगा है। यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड हैं और यह बात जगजाहिर होती है।
चीन के पीपुल्स डेली ऑनलाइन में प्रकाशित एक विस्तृत रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक युवक की तीन या उससे अधिक गर्लफ्रेंड होना आम बात है। यही नहीं नौकरी ढूंढने के मुकाबले गर्लफ्रेंड खोजना अधिक आसान है। ऐसे पुरुष जो उन फैक्ट्रियों में काम करते हैं, जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वह तो एक के बाद एक कई गर्लफ्रेंड बनाते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भी पुरुषों के साथ दोस्ती बढ़ाने में दिलचस्पी लेती हैं। कोई भी लड़की अपने साथी को अपनी दोस्त के साथ आसानी से शेयर कर लेती है। सिचुआन प्रांत के एक युवक ने बताया कि डोनगुआन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक है। उनके पास अच्छा पैसा है। यहां लड़कियां पैसे नहीं पुरुष में दिलचस्पी लेती हैं। वह अभी बेरोजगार है और उनकी प्रेमिका उसका पूरा खर्च उठाती है।
No comments