सरकारी नौकरी

अगस्त में रेनो लॉन्च करेगी क्विड का 1000 सीसी इंजन वाल वर्जन


फ्रेंच कार मेकर रेनो ने ब्राजील में पावरफुल इंजन वाली क्विड से पर्दा उठा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी नई लॉन्च होने वाली कैप्चर एसयूवी को भी डिस्पले किया है। ये दोनों कारें भारत में भी लॉन्च होंगी। पावरफुल क्विड में 1.0 लीटर यानी 1000 सीसी का इंजन दिया गगया है। पावरफुल क्विड काफी पहले से चर्चा में है और इसे भारत में इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों एसयूवी कारों के अलावा अलावा कंपनी ने नई कोलिओस को भी पेश किया है।

1.0 लीटर इंजन वाली रेनो क्विड को इस साल फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में भी पेश किया गया था। इसके बाद अब इसी महीने में इसे भारत में लॉन्च किया जा रहा है। रेनो इंडिया भारत में अब तक 75000 क्विड कारें बेच चुकी है। ब्राजील में बिकने वाली क्विड भारत में मौजूद क्विड से करीब 130 किलोग्राम ज्यादा वजनी है। ब्राजील में क्विड में चार एयरबैग्स (दो आगे की तरफ और दो साइड में), एबीएस और ईबीडी स्टैंडर्ड दिया गया है। भारत में क्विड में केवल ड्राइवर साइड एयरबैग ऑप्शनल तौर पर दिए जा रहे हैं।

रेनो कैप्चर एसयूवी को ब्राजील में डस्टर के ऊपर की पोजिशन वाली कार के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कैप्चर को इसी साल रूस में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे अगले साल उतारा जा सकता है। यहां भी यह डस्टर के ऊपर की पोजिशन वाली होगी। इन दोनों कारों के अलावा नई कोलिओस को भी रेनो ने पेश किया। हालांकि प्रीमियम एसयूवी कोलिओस भारत में बहुत सफल नहीं रही है।

No comments