सरकारी नौकरी

जाने क्यों हरियाणवी सिंगर सपना ने की खुदकुशी की कोशिश


हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने रविवार को सुसाइड करने की कोशिश की। इन्हें नजफगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, सपना ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उनकी हालत अभी गंभीर है। बता दें कि सपना पिछले काफी दिनों से एक गीत को लेकर विवादों में थीं। इनके खिलाफ गुड़गांव में एक केस भी दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया में भी सपना के खिलाफ यूजर्स ने कई कमेंट्स किए थे।

#सपना ने खुदकुशी की वजहों का खुलासा किया है। जहर खा अपनी जान देने की कोशिश जैसा कदम उठाने से पहले सपना ने एक-दो नहीं पूरे छह पेज में अपनी मजबूरी बयां की है कि क्यों उसका जीने से जी भर गया।

#अपने 6 पेज के नोट में सपना ने गुड़गांव के नवाब सतपाल तंवर नामक एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। दरअसल सतपाल तंवर वह शख्स है, जिसने फरवरी में गुड़गांव के गांव चक्करपुर में हुए कार्यक्रम के बाद सपना के खिलाफ जातिवाद का केस दर्ज करवा दिया था।

#सपना का कहना है कि मैंने उस रागनी को लेकर सोशल मीडिया व अखबारों द्वारा माफी भी मांगी है, जिसको सबने बखूबी देखा व पढ़ा है।

#सपना का कहना है कि कुछ न मुझे माफ कर दिया, लेकिन इस इंसान (सतपाल तंवर) ने मुझ माफ करना तो दूर मेरे चरित्र के बारे में भी गलत-गलत बातों का प्रयोग किया और अपनी फेसबुक आईडी पर बहुत ही अश्लील शब्दों का प्रयोग मेरे बारे में किया। जैसे नचनिया, वेश्या, जिस्म बेचने वाली, इसकी जगह तो पाकिस्तान में है। इसने हरियाणा को बदनाम कर दिया।

#फिलहाल नजफगढ़ के एक अस्पताल में सपना का इलाज चल रहा है जहाँ उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।  सपना चौधरी हरियाणा की जानी मानी सिंगर और डांसर हैं, उनके लाखों फैन हैं।  लेकिन कई लोगों को करियर का प्लेटफार्म देने वाला सोशल मीडिया सपना के लिए जी का जंजाल बन गया। 

No comments