एंजेलिना जोली का चौकाने वाला फैसला
#हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने अलग होने का फैसला ले लिया है, जिसके बाद हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी हैरान है। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने कोर्ट में तालाक की अर्जी दी है। दोनों के इस फैसले ने दुनियाभर के फैंस को भी चौंका दिया है। उनके फैंस के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरु हो गई थी कि इस जोड़ी ने आखिर ये फैसला क्यों लिया।
#दोनों एक-दूसरे को साल 2004 से ही डेट कर रहे थे। यह युगल 10 साल साथ रहने के बाद 2014 में शादी के बंधन में बंधा था। इस दौरान दोनों 6 बच्चों के माँ बाप बने। इनमें से जोली ने तीन बच्चों को गोद लिया और तीन को खुद जन्म दिया है।
#एंजलिना ने शादी के दो साल बाद तलाक की अर्जी दी है। इन दोनों के बीच तलाक का कारण आपसी मतभेद होना बताया जा रहा है। जोली ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह बच्चों की परवरिश के पिट के तरीकों से नाखुश थीं।
No comments