सरकारी नौकरी

BCCI की ICC को धमकी, चैंपियंस ट्रोफी में नहीं खेलेंगे


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बीच घमासान जारी है। बाकी क्रिकेट बोर्ड के साथ पक्षपात मामले में बीसीसीआई ने आईसीसी को धमकी दी है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से अपना नाम वापस ले लेगा। BCCI ने दूसरे देश के क्रिकेट बोर्डों की तरफदारी और अपने साथ पक्षपात के आरोप लगाकर ऐसा किया है।

#इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी से ही जुड़ा एक और मामला सामने आया था। आईसीसी ने इसके आयोजन के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भारी भरकम 13.5 करोड़ डालर की रकम आबंटित की है।

#बीसीसीआई की नाराजगी इस बात को लेकर है कि इसी साल उसे टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए केवल 4.5 करोड़ डालर की रकम मिली थी।

#बीसीसीआई का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में 19 दिनों में केवल 15 मैच खेले जाने हैं, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में 27 दिनों में 58 मैच (35 पुरुषों के और 33 महिलाओं के) खेले गए थे। करीब चार गुना मैच ज्यादा कराने के बावजूद बीसीसीआई को आईसीसी से तीन गुना कम बजट मिला था।

#इस सिलसिले में आईसीसी को एक शिकायती खत भी लिखा था, इसके बाद आईसीसी की अहम बैठक हुई, जिसमें बीसीसीआई को शामिल नहीं किया गया।


No comments