बॉलीवुड में सहज महसूस नहीं करती है सनी लिओनी
#सनी लियोनी आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं। फिल्म रागिनी एमएमएस-2 से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री बॉलीवुड में चार साल गुजार चुकी हैं। हमेशा होठों पर खूबसूरत सी मुस्कुराहट रखने वाली सनी लियोनी बॉलीवुड में सहज महसूस नहीं करती हैं। उनकी कई फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक वह एक सुपरहिट फिल्म के लिए तरस रही हैं। फिल्म अभिनेत्री सनी लिओनी का कहना है कि वह अभी तक खुद को बॉलीवुड में सहज महसूस नहीं करती हैं।
#जानकारी के मुताबिक सनी के पास फिलहाल कोई बड़ा प्रोजेक्ट तो नहीं है। उल्लेखनीय है कि सनी लिओनी जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म रईस में एक आइटम सांग करती नजर आएंगी। इस बीच सनी ने कुछ फोटोशूट भी करवाए हैं।
#निर्देशक महेश भट्ट के साथ फिल्म जिस्म-2 से हिंदी फिल्म जगत में चर्चा पाने वाली अभिनेत्री सनी लिओनी का कहना है, इतनी फिल्मों में अभिनय करने के बाद भी मुझे नहीं लगता है कि मैं यहां बेहतर काम कर पा रही हूं।
No comments