सरकारी नौकरी

BSNL का Reliance Jio से बड़ा ऑफर, मात्र 1 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डाटा


रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए अब दूसरी कंपनियों ने भी कमर कस ली है। रिलायंस जियो के 50 रुपए में एक जीबी 4जी डाटा देने की घोषणा के बाद सरकारी टेलीकाॅम कंपनी बीएसएनएल ने बड़ा एेलान किया है। । दरअसल, बीएसएनएल ने एक्सपीरियंस अनलिमिटेड बीबी 249 नाम से एक ब्रॉडबैंड प्लान लांच करने जा रही है जो कि 9 सितंबर को पेश किया जाएगा। इस प्लान के तहत यूजर्स धड़ल्ले से डाउनलोडिंग कर सकते हैं और वो भी 2एमबीपीएस स्पीड पर। ग्राहकों को डाटा खत्म होने की चिंता करने की भी कोई जरुरत नहीं है। अगर ग्राहक पूरे महीने इस प्लान को यूज करते हैं तो वो महज 249 रुपये में 300 जीबी डाटा यूज कर सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि यूजर्स महज 1 रुपये/जीबी की दर से इंटरनेट यूज कर सकते हैं।

#कंपनी ने एक बयान में कहा है कि नौ सितंबर से ‘बी बी 249’ प्लान पेश करेगी। इस प्लान में ग्राहक बिना डेटा लिमिट की चिंता के जितना चाहे ब्राडबैंड डेटा डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें 2Mbps की स्पीड होगी।

#इसके अनुसार अगर ग्राहक इस प्लान को लगातार एक महीने इस्तेमाल करते हैं तो वे 249 रुपये में 300 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से एक GB डेटा डाउनलोड की कीमत एक रुपये प्रति GB से भी कम रहेगी।

#इसके लिए नए यूजर को बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर जाना होगा या फिर 18003451500(टोल फ्री) नंबर पर कॉल करना होगा। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए यूजर www.bsnl.co.in पर भी जा सकते हैं।

No comments