चमत्कार ऐसा कि मंदिर में पानी से जलता है दीपक
#दीपक में पानी डालने से यह किसी तरल पदार्थ की तरह चिपचिपा हो जाता है जिस कारण यह लगातार जलता रहता है। जो कि किसी चमत्कार से कम नहीं है! माता जी के इस अद्भुत चमत्कार को देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं।
#मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी सिद्धूसिंह जी का कहना है कि इस मंदिर पर पहले तेल का दीपक जला करता था। परंतु आज से लगभग पांच साल पहले उन्हें माता सपने में में आयी और कहा कि तुम अब दीपक पानी का जलाओ।
#जब पुजारी सिद्धूसिंह जी ने पानी से दीपक जलाया तो वह प्रज्वलित हो गया। तब से आज तक कालीसिंध नदी के जल से दीपक जलाया जाता है।
# कालीसिंध नदी के जल से दीपक जलाया जाता है। बरसात के मौसम में यह दीपक नहीं जलता क्योंकि उस समय पानी का स्तर बढ़ने के कारण मंदिर जलमग्न हो जाता है। जिसके कारण यहां पूजा नहीं होती। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अर्थात पड़वा से पुन: ज्योत प्रज्वलित की जाती है। जो अगली बरसात तक लगातार प्रज्वलित रहती है।
No comments