सरकारी नौकरी

गणेश चतुर्थी के दिन यह काम जरूर करें, हो जायेगी हर मनोकामना पूरी


भगवान गणेश की आराधना के लिए गणेश चतुर्थी का दिन काफी शुभ माना जाता है। आज के दिन ज्‍येष्‍ठ मास की गणेश चतुर्थी है एवं इसके साथ ही एक अत्‍यंत शुभ योग भी बन रहा है।  इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो गणेश जी की कृपा से सभी सुखों की प्राप्‍ति होती है। ‍इस योग में पूजा करने का विशेष महत्‍व है एवं अगर आप भी इस शुभ योग का लाभ उठाना चाहते हैं तो करें ये उपाय :-

#गणेश जी के पूजन के पश्चात गरीब को घर में बैठाकर पूर्ण आदर से भोजन करवाकर धन का दान दें।

#श्री गणेश जी का सिंदूर से श्रृंगार करें और उन्हें जनेऊ अर्पित करें। गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, दूर्वा अर्पित करके गणेश मंत्र का जाप करें।

#काय़ों में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए सात नारियलों की माला बनाकर श्रीगणेश को अर्पित करें।

#इस दिन गणेश यंत्र की घर में स्‍थापना करें। घर में इस यंत्र की स्‍थापना से नकारात्‍मक शक्‍तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

#यदि आप अपने जीवन में अत्‍यंत परेशानियों से गुजर रहे हैं तो आज के दिन हाथी को हरा चारा खिलाएं एवं गणेशजी मंदिर जाकर भगवान से अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु प्रार्थना करें।

#धन की इच्‍छा है तो चतुर्थी के दिन सुबह के समय श्रीगणेशजी को गुड़ एवं शुद्ध घी का भोग लगाएं।

#प्रतिदिन श्रीगणेश के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक प्रजवलित करें। श्रीगणेश मंत्रों का जाप करें। मंत्रों की संख्या 108 होनी चाहिए। पूजन के पश्चात दूर्वा की 21 गांठ अर्पित करें।

No comments