सरकारी नौकरी

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च

Image result for आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस

#एप्पल ने अपनी नई पेशकश में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन आईफोन-7 और आईफोन-7 प्लस लॉन्च कर दिया है।

#स्पीड :- सातवीं जेनेरेशन के इस आईफोन में अब तक का सबसे तेज गति से काम करने वाला प्रोसेसर लगाया गया है। यह आईफोन 6S के मुकाबले 40 गुना ज्यादा तेज होगा जबकि शुरुआती आईफोन से 120 से 240 गुना तक तेज होगा।

#डिज़ाइन :- आईफोन के लेटेस्ट मॉडल के डिज़ाइन में बदलाव किया गया है। ये दो नए कलर वेरिएंट ब्लैक, जेट (ग्लॉसी) ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी उपलब्ध होगा।

#कीमत :- आईफोन 7 की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,100 रुपये) से शुरू होगी। यह कीमत 32  जीबी वेरिएंट की है। वहीं, आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट घरेलू मार्केट में 749 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) में मिलेगा।

#बुकिंग :- अमेरिका में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। इन्हें 16 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में ये स्मार्टफोन 7 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे।

No comments