न कांग्रेस के न ‘आप’ के हुए सिद्धू, पंजाब के लिए बनाया नया मोर्चा
राज्य सभा से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अब एक नई गुगली फेंकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी झटका देते हुए सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव लिए नया मोर्चा बनाया है। सिद्धू ने इस नए मोर्चे का नाम 'आवाज-ए-पंजाब' रखा है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने इस बात की पुष्टि की है। सिद्धू ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह के साथ मिलकर पंजाब में 'आवाज-ए-पंजाब' नाम से यह नया फ्रंट बनाया है। परगट सिंह ने एक फोटो शेयर कर पंजाब में इस नए फ्रंट की जानकारी दी है।
#पोस्टर में लिखा है, ”हमारी जंग उन ताकतों के खिलाफ है जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया। जांचे, परखे और हर कसौटी पर खरे। आस और विश्वास की राजनीति के लिए हम एक हैं। ”
#नवजोत सिद्धू ने हाल में बीजेपी की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया था लेकिन आम आदमी पार्टी ने उनकी शर्ते नहीं मानी इसलिए सिद्धू दंपति अब आवाज-ए-पंजाब का हिस्सा बने हैं। जालंधर से विधायक परगट सिंह अकाली दल से नाराज थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें निलंबित किया गया. आम आदमी पार्टी उन्हें लेने को तैयार थी। परगट उनसे मुलाकात भी कर रहे थे लेकिन लैंड कहीं और ही कऱ गए।

No comments