सरकारी नौकरी

जानिये सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 को वापस क्यों मंगाया

Image result for गैलेक्सी नोट 7 को सैमसंग ने वापस मंगाया: रिपोर्ट

#मोबाइल कंपनी सैमसंग ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए हाल में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाने का फैसला किया है। नोट सीरीज के जरिए एप्पल से मुकाबला कर रही कंपनी के लिए यह बड़ा झटका है। 

#बैट्री में समस्या की वजह से फोन में आग लगने की शिकायतें सामने आ रही थीं। जिनमें इस स्मार्टफोन के चार्ज होने के दौरान विस्फोट की खबरें आईं थीं। लेकिन लगातार यूजर्स ने फोन की बैट्री में आग लगने की शिकायत की और इसकी तस्वीरें भी ऑनलाइन पोस्ट कीं।

#कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा उसके लिए सबसे प्रमुख है. इसलिए कंपनी ने गैलेक्सी नोट 7 की बिक्री रोक दी है। कंपनी ने अब तक करीब 25 लाख फोन डिस्ट्रीब्यूट किए हैं, जिनमें से 10 लाख से ज्यादा बिक चुके हैं।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ''सैमसंग द्वारा बेचे गए कुल नोट 7 में से 0.1 प्रतिशत यूनिट में बैटरी की समस्या से ग्राहकों को रू-ब-रू होना पड़ा है। इस परेशानी को बैटरी बदलकर आसानी से खत्म किया जा सकता है लेकिन हम अपने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से बेहतर प्रोडक्ट देंगे।''

No comments