सरकारी नौकरी

2018 में प्रदर्शित होगी शाहरुख खान की फिल्म 'बंधुआ'

Image result for बंधुआ होगा शाहरुख खान की नई फिल्म का नाम

#बॉलीवुड के किंग खान की नयी फिल्म का नाम बंधुआ होगा। फैन और दिलवाले की असफलता से उबर कर शाहरुख खान अपनी नई फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं। अब उन निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं जिनके साथ पहले कभी फिल्म नहीं की है ।

#तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आनंद एल राय जल्द शाहरुख खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं। इससे पहले रेड चिलीज ने ट्विटर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट जारी की थी और अब फिल्म का नाम भी सामने आ गया है। पहले आनंद यह फिल्म सलमान खान को लेकर बनाना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनी।

#फिल्म में शाहरुख बौने के रोल में दिखाई देंगे।निर्देशक का कहना है कि इसमें सिर्फ बौने की ही कहानी नहीं है बल्कि यह स्त्री-पुरुष के संबंध को दिखाती है।

#इस फिल्म को लेकर लम्बे समय से चर्चा है। अब सब तय हो गया है। फिल्म दिसम्बर 2018 में प्रदर्शित होगी। शाहरुख जल्दी ही शूटिंग आरंभ करेंगे।

No comments