सरकारी नौकरी

सबसे तेज 4G नेटवर्क का बना रिकॉर्ड, जाने क्या है स्पीड


फिनलैंड की मोबाइल कंपनी ने दुनिया की सबसे तेज 4जी मोबाइल इंटरनेट स्पीड देने का दावा किया है। एलिसा ने टेस्ट में 1.9 जीबीपीएस की स्पीड हासिल की, जो एक रिकॉर्ड है। इस स्पीड पर 4 से 5 जीबी की एक ब्लू रे फिल्म को केवल 44 सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए दो जीबीपीएस तक की स्पीड देने के लिए उसने चीनी कंपनी हुवेई की सहायता ली है।

#आपको बता दे कि व्यावसायिक नेटवर्क पर इंटरनेट की सबसे तेज़ स्पीड 300 एमबीपीएस की है। जिसके बाद यह एक ऐसा मामला है जिसमे इतनी स्पीड देखी गयी है। कई विशेषज्ञ ने इतनी स्पीड पर संदेह जताते हुऐ बताया है कि इतनी स्पीड पब्लिक के इस्तेमाल करने पर नही मिलेगी।किन्तु किये गए इस परिक्षण के हिसाब से 44 सेकेंड में 5GB की मूवी डाउनलोड कर सकते हो।

#एलिसा के CEO ने बताया कि कंपनी आने वाले 1-2 सालों  में फिनलैंड में 1 GBPS स्पीड वाला नेटवर्क शुरू करने वाली है। साल 2016 फ़रवरी में एक विश्वविद्यालय की शोध टीम ने 5G नेटवर्क पर एक टेराबाइट पर सेकेंड (टीवीपीएस) की स्पीड हासिल की थी।

No comments