सरकारी नौकरी

शाओमी रेडमी 3 का रिव्यू जाने क्या है खास


शाओमी ने पिछले महीने ही 10,000 रुपये से कम में भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 3एस लॉन्च किया। रेडमी सीरीज के दो बजट स्मार्टफोन रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के जरिए कंपनी का इरादा 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत करने का है। शाओमी रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये और रेडमी 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है।रेडमी 3एस प्राइम में कम कीमत में ज्यादा रैम, ज्यादा स्टोरेज और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। रेडमी 3एस प्राइम का शॉर्ट रिव्यू :-

#शाओमी रेडमी 3एस प्राइम हर तरफ से रेडमी नोट 3 का मिनी वेरिएंट लगता है। यह फोन पूरी तरह से मेटल बॉडी का बना है। 144 ग्राम वज़न वाला रेडमी 3एस बजट डिवाइस के हिसाब से थोड़ा सा भारी है।

#रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम में एक सबसे बड़ा फर्क है रेडमी 3एस में फिंगरप्रिंट का ना होना।

#शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। और इस हैंडसेट में मिले बैटरी बैकअप ने खासा प्रभावित किया। 4100 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी को हम फुल चार्ज करने पर पूरे दिन चला पाए।

#शाओमी रेडमी 3एस की कैमरा परफॉर्मेंस संतोषजनक रही।कैमरा ऐप के इस्तेमाल के दौरान फोन थोड़ा गर्म हो गया लेकिन हमें फोन इस्तेमाल करने में इस वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई।

#रेडमी 3एस प्राइम में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। इसका मतलब है कि आप या तो एक माइक्रो सिम और एक नैनो सिम या फिर एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। यानी यूज़र को दूसरी सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का चुनाव करना होगा।

#अगर आपको ज्यादा बड़ा स्क्रीन और बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए तो आपके लिए शाओमी रेडमी नोट 3 का विकल्प है। हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है।


No comments