योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक में मिला कांस्य अब स्वर्ण में बदल सकता है
भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को लंदन ओलंपिक खेलों में मिला कांस्य पदक पहले सिल्वर में बदला और अब यह स्वर्ण पदक में तब्दील हो सकता है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2012 लंदन ओलंपिक के 60 किलोग्राम भारगवर्ग कुश्ती मुकाबले का एंटी डोपिंग एजेंसी यानी वाडा टेस्ट कर रही है।
#रूस के बसिक कुदुकोव जिनकी 2013 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी, उनका रजत डोपिंग में फंसने के कारण हाल ही में छिन गया था, जिसको बाद में योगेश्वर का पदक रजत में अपग्रेड हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी बीजिंग और लंदन ओलंपिक के सैंपलों की दोबारा जांच कर रही है।
#लंदन ओलंपिक में 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान तोगरूल अस्गारोव का भी सैंपल पॉजीटिव पाया गया है।
#अगर ऐसा होता है तो अभिनव बिंद्रा के बाद योगेश्वर दत्त दूसरे ऐसे भारतीय होंगे जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हो। योगेश्वर दत्त का स्वर्ण पदक कंफर्म होने से पहले उनके सैम्पल की भी टेस्टिंग की जाएगी।

No comments