60 की उम्र में भी क्या है रेखा की खूबसूरती का राज, जानें
रेखा बॉलीवुड की एक नायाब नगीना है। उनकी अदाओं से लेकर उनके हुस्न के चर्चे आज भी उतने ही शुमार है जितने कि 40 साल पहले हुआ करते थे। उनके चेहरे की चमक इस सदी की सुंदरियों को मात देती है। उनकी तस्वीरों को देखकर भला कौन कह सकता है कि वो अपनी उम्र के 60 बंसत पार कर चुकी है। सभी के मन में एक ही प्रश्न उठता है कि इनके फिट शरीर का राज आखिर क्या है?
खूबसूरती के पीछे छिपे राज:
# शाकाहारी भोजन: वह अपने आहार में सामान्य सा खाना लेना ही पसंद करती है। वो किसी भी जगह पर रहें शुद्ध शाकाहारी भोजन को ही खाती है। यही साधारण खाना उनकी खूबसूरती का राज है।
# योग: रेखा अपने शरीर को फिट रखने के लिए योगा पर विशेष ध्यान देती है इसके लिए विशेष तौर पर वो समय निकाल ही लेती है। योग करने से शरीर को शांति मिलती है और शरीर फिट बना रहता है।
# फेस का ख्याल: रेखा अपने चेहरे का विशेष ध्यान रखती है। इसके लिए वो समय-समय पर टोनिंग, क्लींजर, मॉइस्चंराइजिंग और फेशियल का सहारा लेती है। इसके अलावा रेखा स्पा ट्रीटमेंट और अरोमाथैरेपी भी लेती हैं।
# बालों का ख्याल: वह बालों पर सफेद अंडे में दही, शहद को मिलाकर बनाया हुआ पैक लगाती है। जिससे उनके बाल काले घनें और चमकदार दिखाई देते है। बालों में वह नारियल के तेल का ही उपयोग करती है।
# स्पा का सहारा: रेखा अपने आप में निखार लाने के लिए बॉडी स्पा से लेकर हेयर स्पा का सहारा लेती है। जिससे वो ताजगी के साथ फ्रेश महसूस करती है। इसके साथ ही वो आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करने में ज्यादा विश्वास रखती है।
No comments