सरकारी नौकरी

पति और ससुराल की ये बातें राज ही रहने दें तो अच्छा


हर इंसान की कुछ ऐसी बातें होती है जो बाहर निकलें तो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकती है। वो सिर्फ परिवार तक ही सीमित रहे तो बेहतर होता है। दूसरों को उन बातों में शामिल करना गलत साबित हो सकता है सुनने वाला उस दौरान तो आपके साथ सहानुभूति दिखाएगा, लेकिन आने वाले समय में यही बातें आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। 


इन बातों को बनायें राज:

# फाइनें‍शि‍यल कंडिशन: अपने घर की फाइनें‍शि‍यल कंडिशन के बारे किसी से बात न करें कि आपके पति कितना कमाते हैं, घर का मासिक खर्च कितना है, ईएमआई कौन भरता है ।


# सास-ससुर के साथ संबंध: सास-ससुर के साथ आपके संबंध कैसे हैं अौर उनको अापसे कितना प्यार हैं। ये बाते किसी से बिल्कुल न करें।


# पति का कैरेक्टर: अपने पति के चरित्र और उसके चाल-चलन के बारे में किसी और से बात करती है तो इससे उन्हें तो नीचा दिखाती हैं ही साथ ही अपना मजाक भी उड़वाती हैं।


# फैमिली प्लानिंग: फैमिली प्लानिंग के बारे में किसी भी तीसरे से डिस्कस करना सही नहीं है। ये पूरी तरह आपका और आपके पति का मामला है।


# बेडरूम: बेडरूम में सीक्रेट्स को सीक्रेट ही बनाकर रखना चाहिए। इन बातों को दूसरों से शेयर करना गलत हो सकता है। 



No comments