लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, देखें ग्लैमरस अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर श्रुति ने अपनी अदाओं से भरी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं। तो आइएआपको दिखाते हैं श्रुति के नए फोटोशूट की कुछ झलकियां।
इन तस्वीरों में श्रुति हासन अपनी दिलकश अदाओं से फैन्स का दिल जीतती हुई नजर आ रहीं हैं। इंस्टाग्राम पर श्रुति हासन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो लाइक और कमेंट्स के जरिए उनकी तस्वीरों को प्यार देते हैं। श्रुति हासन को उनकी बोल्डनेस, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है।
श्रुति हासन इंस्टाग्राम पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार से तहलका मचाती रहती हैं। आपको बता दें कि श्रुति ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरा हैं। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर स्टाइल को फॉलो करते हैं।



No comments