10वीं की परीक्षा देने आई छात्रा ने दिया बेटे को जन्म, नाम रखा इम्तिहान
एक लम्बे समय के कोरोना ब्रेक के बाद परीक्षाओं का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इसी बीच बच्चों की जन्म के आंकड़े भी बढे नजर आ रहे है। ऐसे ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के MDDM कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को मैट्रिक का इम्तिहान दे रही छात्रा शांति देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जहां उन्होंने देर शाम को एक बच्चे को जन्म दिया।
छात्रा ने दिया बेटे को जन्म
मां बनने वाली शांति का बोलना है कि वह पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहती है। परीक्षा नहीं छोड़ेगी। शनिवार को एंबुलेंस से MDDM कॉलेज केंद्र पर जाकर परीक्षा देना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ा शुरू होने से पहले ही उसने सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कर लिए थे। OMR शीट भर कर जमा कर दी थी। सब्जेक्टिव प्रश्न की शुरुआत करते ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
बेटे का नाम रखा इम्तिहान
परीक्षा के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर छात्रा को तुरंत चैंबर में बुलाकर आराम करने को बोला गया। पूछताछ में उसने प्रसव पीड़ा होने की सूचना दी। इसकी सूचना तुरंत जिलाधिकारी को दी गई। जिसके उपरांत एंबुलेंस के जरिए उसे सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

No comments