सरकारी नौकरी

कमाई के मामले में शीर्ष पर पहुंचे धोनी, IPL में इतने करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।  पर लेकिन वह अभी भी टी20 लीग आईपीएल मेें खेल रहें हैं। धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी आईपीएल से 150 करोड़ रूपए से अधिक कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी आईपीएल 2020 रिटेन से पहले 137 करोड़ रूपए कमा चुके थे। धोनी इस समय आईपीएल से 152 करोड़ रूपए कमा चुके हैं।  


धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी कर रहें हैं। उन्हें चेन्नई की टीम ने सबसे अधिक बोली 6 करोड़ लगाते हुए  टीम में शामिल किया। अगले 3 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को इतने रूपए ही दे रही। साल 2011 से 213 तक धोनी को चेन्नई की टीम ने 8.28 करोड़ रूपए दिए। 


साल 2014-15 की रिटेन पॉलिसी के तहत उन्हें टीम ने 12.5 करोड़ रूपए दिए गए। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लगने के बाद वह राईजिंग पुणे सुपरजायंट से जुड़े। पुणे की टीम ने भी धोनी को 12.5 करोड़ रूपए में खरीदा और साल 2016-17 में उन्होंने 25 करोड़ रूपए कमाए।  


साल 2018 में सीएसके की वापसी के बाद धोनी एक बार फिर टीम के साथ जुड़े। उन्हें टीम ने 15 करोड़ रूपए में टीम में रखा। इसके बाद से ही वह लगातार टीम के मुख्य सदस्य के रूप में बने हुए हैं। धोनी ने साल 2018 के बाद से चेन्नई की टीम से 60 करोड़ रूपए कमाए हैं।

No comments