सरकारी नौकरी

महिलाएं पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां, हो सकता बड़ा नुकसान


अक्सर महिलाओं को हर महीने असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें टमी पेन, बेड स्मैल तो सामान्य है ही। बदन दर्द, ब्लीडिंग अनिद्रा तथा सिरदर्द जैसी समस्यां भी होती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, महिलाओं को ये परेशानियां पेनकिलर, असुरक्षित पैड्स तथा खान-पान के कारण हो सकती हैं। 

महिलाओं को किन चीज़ों से बचना चाहिए

महिलाए इस दर्द से निजात पाने के लिए पेन किलर्स का सहारा लेती हैं। ये शरीर से अच्छे बैक्टीरिया को समाप्त कर देती हैं। इससे भविष्य में किडनी, लिवर तथा हार्ट सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पेन किलर्स लेने से बचना चाहिए।

महिलाएं पीरियड्स के चलते आने वाली बेड स्मैल को छुपाने के लिए कई प्रकार के परफ्यूम का उपयोग करती हैं। इससे कुछ वक़्त के लिए बेड स्मैल से छुटकारा तो मिल जाता है, किन्तु परफ्यूम में कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं जो आपकी स्किन में इंफेक्शन उत्पन्न कर सकते हैं।

महिलाएं पीरियड्स के दिनों में लम्बे वक़्त तक एक ही सैनेटरी नैपकिन का उपयोग करती रहती हैं। ये आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। सैनेटरी नैपकिन उपयोग करने से, एक तो पहले से ही एयर सर्कुलेशन काफी कम हो जाता है।

No comments