सरकारी नौकरी

सर्दियों में निखरी हुई त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करे ये फेस पैक

सर्दियों के मौसम में त्वचा बेजान और डल होने लगती है इस मौसम में त्वचा का खास ख्याल भी रखना पड़ता है। 


 अगर आप भी सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा को निखरी हुई पाना चाहती है तो आज हम आपके लिए एक होममेड फेस पैक लेकर आये है इस फेस पैक की मदद से आप आसानी से अपनी त्वचा को चमकदार और निखरी हुई बना सकती है तो चलिए जानते है इस होममेड फेस पैक के बारे में। 


इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल लेना है इसके बाद इस बाउल में एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच फ्रेश क्रीम, चुटकीभर हल्दी को अच्छे से मिक्स करना है और इसका पेस्ट बना लेना है। 


अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाए और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दे इसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 

No comments