केरी कटोना ने कहा, 'यदि और बच्चे चाहिए होंगे तो सरोगेसी की मदद लूंगी'!!
हॉलीवुड गायिका केरी कटोना और पांच बच्चों की मां, गायिका केरी कटोना ने कहा है कि अब वह शारीरिक रूप से बच्चों को जन्म देने में सक्षम नहीं है। ऐसे में यदि वो और उनके मौजूदा पार्टनर रयान महोनी को और बच्चे चाहिए होंगे तो वे सरोगेसी पर विचार कर सकते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कटोना ने क्लोजर मैगजीन को बताया, जब मैं डीजे को जन्म दे रही थी, तब मैं लगभग मरने की कगार पर थी। मैं बच्चे पैदा करने के लिए अब शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हूं। यदि हमें और बच्चे चाहिए होंगे तो हम सरोगरी की मदद लेंगे। हालांकि हमने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है।
कटोना ने कहा कि वह 10 लाख बच्चे नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैंने रेयान के लिए एक कुत्ता खरीदा है, जिसके साथ वह बच्चे की तरह व्यवहार करता है। लिहाजा यह काफी है। मैं 10 लाख बच्चे नहीं चाहती हूं। मेरी 2 बेटियां बड़ी हो गई हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं एक नवजात बच्चे को संभाल पाऊंगी। मेरी जिंदगी जैसी है, मुझे पसंद है।



No comments