सरकारी नौकरी

अगर आपको भी धूम्रपान और तंबाकू छोडऩी है तो करें ये घरेलू उपाय


अक्सर कहा जाता है और पैकेट पर वैधानिक चेतावनी दी जाती है। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से शरीर में निकोटिन व कार्बनमोनोऑक्साइड जमा हो जाती है जो धीमा जहर है। इनसे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है। 

तंबाकू छोडऩी है तो करें ये घरेलू उपाय

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार शतावरी, ब्राह्मी, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियां और त्रिफला व सुदर्शन चूर्ण शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। 

हल्दी, तुलसी, दालचीनी, अदरक, मुलेठी, लौंग और गुग्गल से बनी हर्बल सिगरेट धूम्रपान की तलब को कम करती है और आप निकोटिन व कार्बन मोनोऑक्साइड से बच जाते हैं।

अदरक, आंवला, हल्दी व सितोपलादि चूर्ण की गोली मुंह में रखने से भी सिगरेट की इच्छा कम होती है।योग की नेति क्रिया स्मोकिंग छोडऩे में मदद करती है। 

स्मोकिंग छोडऩे पर कई लोगों के मुंह का स्वाद बदल जाता है। ऐसा हो तो कम वसा वाला शाकाहारी आहार लें। ब्रेड, कॉफी, चाय, डेयरी उत्पाद व मांस में एसिडिक तत्व ज्यादा होते हैं इनसे परहेज करना चाहिए।

No comments