सरकारी नौकरी

महिलाएं कोमल बॉडी पर टैटू गुदवाने से पहले जान लें ये बातें, बाद में नहीं पछताएंगी


आजकल फैशन का जमाना है। लोग फैशन के पीछे पागल है। महलाएं इस मामले में पुरुषो से भी कहीं आगे निकल गयी है। टैटू का क्रेज भी काफी बढ़ गया है। यदि आप ने टैटू गुदवाने का फैसला कर लिया है तो इस बारे में आप को बहुत सारी बातें पता होनी चाहिए, क्योंकि यह आप के साथ हमेशा रहने वाली चीज होगी। इसलिए टैटू गुदवाने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना आवश्यक है।

टैटू गुदवाने से पहले जान लें ये बातें

# टैटू आर्टिस्ट प्रशिक्षित होना चाहिए। कई बार टैटू में गड़बड़ी हो जाती है, क्योंकि लोग आर्टिस्ट के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते है। उसकी सभी स्पैशल प्रोफाइल्स अच्छी तरह देख लें।

# पार्लर साफ-सुथरा हो, उस के सारे इंस्ट्रूमैंट और ग्लब्स, जिन का टैटू आर्टिस्ट इस्तेमाल कर रहा है, नए व फ्रैश हों। पहले से इस्तेमाल चीजों से इन्फैक्शन का खतरा रहता है। 

# टैटू बिना कुछ कहे अपने-आप को व्यक्त करने का एक तरीका है। अपने टैटू से आप को प्रेरणा भी मिल सकती है। इसलिए बहुत सोच-समझ कर डिजाइन चुनना चाहिए। जो भी डिजाइन चुनें उस का कोई मतलब हो।

# टैटू गुदवाने से पहले बॉडी पार्ट का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ जगहों पर टैटू नहीं होने चाहिए जैसे आंखों के आसपास, ब्रैस्ट्रस। इस बारे में अपने टैटू आर्टिस्ट से अच्छी तरह सलाह मशवरा कर लें।

# अगर आप को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जैसे हृदय रोग, एलर्जी, डायबिटीज तब आप टैटू गुदवाने से पहले अपने डाक्टर से सलाह जरूर लें।

No comments