सरकारी नौकरी

क्या आप भी लेती हैं पीरियड्स को आगे बढ़ाने की दवाई, तो हो जाएँ सावधान

कई बार महिलाओं को पीरियड्स गलत टाइम पर आ जाते है। जैसे अगर किसी ट्रिप पर जाना हो या कोई शादी अटेंड करनी हो। ऐसे में आपको भी गुस्सा ही आता होगा कि इन फंक्शन्स को एंज्वॉय करने के लिए बहुत सी औरतें तो घरेलू नुस्खे या दवाइयों का सेवन करती हैं ताकि पीरियड्स डेट को आगे बढ़ा दिया जाए। लेकिन इसके भारी नुकसान हो सकते हैं। 

हो सकते हैं ये भारी नुकसान:

इससे आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती हैं। दरअसल, जब 28-30 दिन का चक्र बिगड़ता है तो ओव्‍यूलेशन में गड़बड़ हो जाती हैं जो महिलाओं की प्रजनन प्रणाली पर इफैक्ट डालती हैं।

कई बार ऐसी दवाइयों के सेवन से हार्मोन इम्बलेंस हो जाते हैं, जिसके कारण पीरियड्स 2 महीने या इससे भी ज्यादा समय के बाद आते हैं।

महिलाओं की पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है। अगर आपके पीरियड्स का कोई फिक्स टाइम नहीं है या यह कभी भी आ जाते हैं तो आप तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करें।

पीरियड्स बंद करने वाली दवाइयों के सेवन कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होने लगती हैं और दर्द असहनीय रूप ले लेता है। 

No comments