सरकारी नौकरी

जैकलीन का मारवाड़ी पोषक में वीडियो वायरल, रेगिस्तान में की 'पानी पानी' की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को राजस्थानी परिवेश भी लुभाने लगा है। जैकलीन फर्नांडीज का नया म्यूजिक वीडियो 'पानी पानी' रिलीज़ होते ही यूट्यूब वायरल होने लगा। इस गाने में जैकलीन की लुक की बहुत तारीफ हुई। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि राजस्थान की भीषण गर्मी में अपने नए म्यूजिक वीडियो पानी पानी के लिए दो दिनों तक शूटिंग की।

बादशाह और जैकलीन का ये दूसरा गाना है। इससे पहले विवादास्पद लेकिन लोकप्रिय 'गेंदा फूल' में दोनों साथ नजर आए थे।

पानी पानी की बात करे तो इस गाने को बादशाह और आस्था गिल ने अपने आवाज में गाया है। जैसलमेर में सेट किया गया यह गीत 8 जून को रिलीज हुआ और वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 26,161,055 बार देखा गया और 4.20 लाख से भी ज्यादा लाइक्स हैं।

No comments