AG वेणुगोपाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया, केंद्र का बड़ा फैसला
वैसे तो सब जानते है कि एजी यानि अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल आमतौर पर तीन साल का होता है। सूत्रों ने सोमवार को कहा केंद्र ने अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल एक और साल 30 जून, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। 89 वर्षीय वेणुगोपाल को शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में पद छोड़ने के मुकुल रोहतगी के फैसले के बाद 1 जुलाई, 2017 को तीन साल के कार्यकाल के लिए अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया था।
जब उनका पहला कार्यकाल पिछले साल समाप्त होने वाला था, तो वेणुगोपाल ने सरकार से अनुरोध किया था कि उनकी उन्नत आयु का हवाला देते हुए उन्हें एक वर्ष का विस्तार दिया जाए। उनके अनुरोध के बाद, केंद्र ने पिछले साल कार्यकाल एक और साल बढ़ा दिया था।
एक सूत्र के अनुसार, सरकार ने इस बात को ध्यान में रखा है कि वेणुगोपाल सुप्रीम कोर्ट में हाई प्रोफाइल मामलों को देख रहे हैं, और उन्हें बार में व्यापक अनुभव भी है। वेणुगोपाल का मौजूदा कार्यकाल अगले कुछ दिनों में खत्म हो रहा है।


No comments