अपने सिंपल स्मार्टफोन से कैसे करें प्रोफेश्नल फोटोग्राफी, जरूर जानें ये स्मार्ट टिप्स
अक्सर लोगों को उस खूबसूरत पल की याद दिलाने में तस्वीरों का खास महत्व है। याद अगर आप अपने ही स्मार्टफोन से अच्छी तस्वीर खींचना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप प्रोफेश्नल फोटोग्राफर की तरह तस्वीरें ले सकते है। आज हम आपको कुछ आसान सी टिप्स बताने जा रहे है जिससे आप बेहतर फोटो ले सकती हैं।
जरूर जानें ये स्मार्ट टिप्स
# कैमरा लेंस पर पानी की एक बूंद डालें। ये तरीका बहुत छोटी सी पानी की ड्रॉप बैक कैमरा लेंस पर डालकर इसे ट्राई कर सकते हैं। अगर बहुत क्लोजअप में किसी चीज़ की फोटो खींचनी है तो इसे ट्राई किया जा सकता है।
# धूप के चश्में का इस्तेमाल करें। अगर किसी ऐसी जगह हैं जहां लाइटिंग अच्छी है तो धूप के चश्मे का इस्तेमाल बेहतरीन फिल्टर की तरह किया जा सकता है।
# फ्लैश का कमाल करें। ये बिलकुल प्रोफेश्नल फोटोग्राफी ट्रिक है। इसे अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। कम लाइट वाली जगह ये अच्छी तरह से इस्तेमाल की जा सकती है।
# वैसलीन का कमाल है बेहतर। जिस तरह से कैमरा लेंस पर एक बूंद पानी डाला था उसी तरह से वैसलीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको बहुत थोड़ी सी वैसलीन कैमरा लेंस पर रब करनी होगी।
# दूरबीन का इस्तेमाल करें। जब बेहतरीन बैकग्राउंड के साथ तस्वीर खींचनी हो। इसके लिए सबसे अच्छा होगा अगर आप जूम करने के लिए कैमरा लेंस के सामने दूरबीन रख लें।



No comments