IPL के अगले सीजन से में शामिल की जाएँगी दो नई फ्रेंचाइजी, जानिए कौनसी होंगी टीम
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के अगले सीजन में दो नई फ्रेंचाइजों को शामिल करने को लेकर उत्सुक है। हालांकि, इसकी प्रक्रिया अभी भी चल रही है और बोर्ड इस फैसले पर इंतजार करने के लिए तैयार है।
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार कहा, "हम आईपीएल के अगले सीजन में दो नई टीमों को शामिल करना चाहते हैं लेकिन हमें मार्केट और देश की मौजूदा स्थिति को देखना होगा। हम समय की कोई गारंटी नहीं दे सकते क्योंकि कई चीजें हैं जिसे देखना है।"
ऐसी चर्चा है कि अहमदाबाद एक फ्रेंचाइजी हो सकता है। हालांकि, नई फ्रेंचाइजी को लेने के बारे में अंतिम निर्णय लेने से पहले बोली की प्रक्रिया होगी। आईपीएल 2021 का सीजन बीच में ही स्थगित कर दिया गया था जबकि इसके शेष 19 सिंतबर से 15 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में कराए जाएंगे।



No comments