भारत में कोरोना के 53,256 नए मामले, 24 घंटे में 1,422 लोगों की हुई मौत
कोरोना का संक्रमण सभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ ऐसे में घर में रहें और बाहर जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। कोरोना वायरस के मामलों में आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 53,256 नये मामले सामने आये और यह संख्या पिछले 88 दिनों में सबसे कम है। इस बीच रविवार को 30 लाख 39 हजार 996 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,256 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,99,35,221 हो गया है। इस दौरान 78 हजार 190 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 88 लाख 44 हजार 199 हो गई हैं।
सक्रिय मामले 26 हजार 356 कम होकर सात लाख दो हजार 887 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,422 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 88 हजार 135 हो गया है।



No comments