क्या आपको भी सपने में दिखाई देती है ऐसी औरत, जान लें इससे जुड़े संकेत
अक्सर जब सोते है तो सपने आना आम बात है। लेकिन कई बार हम इन्हें इग्नोर कर देते है। ज्योतिष और स्वप्न का अपना एक महत्व होता है। यदि आप भी सपनों में किसी महिला को देखते हैं तो उसके खास अर्थ हो सकते हैं। तो इन खास संकेतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।
सपने में दिखाई देती है औरत:
# यदि वह सपने में किसी बुरका पहने औरत को देखे तो उसका मित्र उससे विश्वासघात कर सकता है। जिस पुरुष को सपने में गौरे रंग की सुंदर स्त्री आलिंगन करती है तो वह शीघ्र ही धनवान हो जाता है।
# अगर कोई व्यक्ति सपने में स्त्री को चौपड़ खेलते हुए देखता है तो उसे राज्य व सम्मान की प्राप्ति होती है और उसकी धन-संपत्ति बढ़ती है।
# यदि किसी व्यक्ति को सपने में परियों का दर्शन हो तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है, यहां तक कि यदि वह भिखारी भी हो तो भी मालामाल हो जाता है।
# यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका के साथ यात्रा करता है तो उसका दांपत्य जीवन अत्यंत सुखद व्यतीत होता है।

No comments