राजस्थान में चले सियासी बाण, ''ये मौसम ही है ऐसा,आतुर हैं परिंदे ,घोंसले बदलने के लिए''!!
आजकल राजस्थान कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच रोज नई बातें सामने आ रही है। हाल ही में भरतपुर विधायक एवं गहलोत सरकार के राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने ट्वीट कर कहा कि ''ये मौसम ही है ऐसा,आतुर हैं परिंदे ,घोंसले बदलने के लिए''। प्रदेश में लगातार हो रही राजनीतिक हलचल के बीच गर्ग का यह ट्वीट खास चर्चा में है।
राजस्थान में गत वर्ष आये सियासी संकट के बाद शिकवे-शिकायत दूर करने के लिये कांग्रेस आलाकमान की ओर से गठित की गई तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के इंतजार में करीब दस महीने गुजर चुके हैं। लेकिन अभी तक कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। इससे पायलट खेमा अधीर हो रहा है। कमेटी की रिपोर्ट के अभाव में मंत्रिमंडल के विस्तार और राजनीतिक निुयक्तियों का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।
गर्ग पूर्व में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं. वे गहलोत के काफी करीबी माने जाते हैं। डॉ. गर्ग तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और चिकित्सा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं।



No comments