सरकारी नौकरी

राजस्थान की सियासत में गहलोत ने चला नया दांव, सच‍िन पायलट के ख‍िलाफ रची बड़ी राजनीति


राजस्थान की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में अंदरूनी कलह धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा है। राजस्थान की राजनीति के बादशाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर नया दांव चला है। ये दांव सचिन पायलट को बैकफ़ुट पर लाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि गहलोत ने इस बार खुद को पूरी तरह पर्दे के पीछे रखकर चाल चली है। उन्होंने दोतरफा रणनीति बनाई है। 

गहलोत ने एक ओर पायलट के साथ चल रही सियासी खींचतान के बीच उन्होंने ख़ुद को लंबे समय के लिए क्वारंटीन कर लिया है, तो दूसरी तरफ़ कांग्रेस आलाकमान के सामने पायलट को कमज़ोर दिखाने के लिए बीएसपी से आए विधायकों को मैदान में उतार दिया है।

बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आए विधायकों ने सचिन पायलट के खि‍लाफ बड़ा हमला बोला है। वो पायलट को नकली और खुद को असली बताकर आलाकमान तक ये संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि बागि‍यों पर नहीं बल्कि अपनों पर ध्यान दिया जाए। 

BSP से आए विधायकों की प्रेस कॉन्फ्रेस का मतलब साफ है कि ये गहलोत का बड़ा दांव हो सकता है, क्योंकि इससे कांग्रेस आलाकमान तक सीधा संदेश जाएगा कि पार्टी के पुराने नेता ही नहीं बल्कि राजस्थान सरकार को बचाने वाले बीएसपी से आए विधायक भी पायलट के खि‍लाफ हैं।

No comments