WhatsApp में आपके साथ कभी नहीं होगी चीटिंग, इन बातों का रखें ध्यान
आजकल WhatsApp का इस्तेमाल हर कोई करता है। WhatsApp का इस्तेमाल बढ़ा है लेकिन अधिक इस्तेमाल होने की वजह से इससे साइबर क्रिमिनल फ्राड ज्यादा करने लगे है। आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे WhatsApp में सेफ्टी फीचर्स से अपनी चैट को और ज्यादा प्रोटेक्टिव बना सकते है। इससे आप चीटिंग का शिकार होने से बच सकते है।
इन बातों का रखें ध्यान
किसी भी अनजान नंबर से मेसेज आने पर रिप्लाई करने से पहले उसकी जाँच कर लें अपने अकाउंट को फेसलॉक, फिंगर लॉक या कोड लॉक से सिक्योर करें।
WhatsApp में आपके पास ये ऑप्शन होता है की आपकी प्रोफ़ाइल कौन -कौन देख सकता है। इसके लिए आपको सेटिंग में जाना होगा और यहां अकाउंट पर क्लिक करना होगा उसके बाद प्राइवेसी में जाना होगा।
जिन भी लोगों से चैट नहीं करते है उनको ब्लॉक कर सकते है कई बार ऐसा होता है कि हम कई लोगों से नंबर तो सेव कर लेते है लेकिन उनसे चैट नहीं करते है। ऐसे में आप चाहे तो इस तरह के नंबर को ब्लॉक कर सकते है।
आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि किसी के साथ भी अपनी बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करें न ही Whatsapp पर और न ही किसी सोशल मिडिया पर। इससे पैसे चुरा सकते है।



No comments