सरकारी नौकरी

यहां महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट, ‘तांत्रिक ने सपने में किया मेरा रेप’!!


अक्सर हमें रोज नई और अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती है। जिन पर सुनकर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक खबर बिहार में सुनने को मिली है। बिहार के औरंगाबाद जिले की एक महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक तांत्रिक ने सपने में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। 

पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट

कुडवा थाने के गांधी मैदान इलाके की रहने वाली महिला ने इस साल जनवरी में तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी से संपर्क किया था, क्योंकि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार था। महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने बेटे के ठीक होने के लिए तंत्र-मंत्र की अनुष्ठान प्रक्रिया करवाई थी, लेकिन उसके बेटे की 15 दिन बाद मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि उस समय महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। उसने आगे आरोप लगाया कि चतुर्वेदी तब से उसके सपने में आ रहा है और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। एसएचओ ने कहा, चूंकि हमें चतुर्वेदी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी, हमने उससे पूछताछ की। 

चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता को जानने से इनकार करते हुए कहा कि वह उससे कभी नहीं मिला। चूंकि हमारे पास चतुर्वेदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

No comments