अपने जन्मदिन के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, घट जाएगी उम्र
आजकल मॉडर्न ज़माने में हर कोई अपना जन्मदिन मनाता है कई कार्यक्रम आयोजित करता है। जन्मदिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में भी जन्मदिन का बहुत महत्व है। जन्म के दिन, समय और स्थान के आधार पर ही व्यक्ति की वर्ष कुंडली बनती है। इसलिए जन्मदिन पर इंसान को बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरुरी है।
जन्मदिन पर नहीं करना चाहिए ये काम
# जिस दिन आपका जन्मदिन हो उस दिन बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। ये आयु के लिए अच्छा नहीं माने गए हैं।
# जन्मदिन उत्सव मनाने के लिए जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए यानी मांस का सेवन जन्मदिन के दिन नहीं करना चाहिए। इससे आशीर्वाद के बजाय शाप मिलता है।
# जन्मदिन के दिन किसी साधु या भिखारी का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि कोई याचक आपके दरवाजे पर आए तो उसे भोजन करवाएं या दान जरूर दें। इससे आयु और स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।
# जन्मदिन के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए, बल्कि जिनसे विरोध हो, उनसे भी प्रेमभाव से मिलना चाहिए।
# इस दिन गर्म पानी से स्नान करना शास्त्रों के अनुसार अनुकूल नहीं है। गंगाजल या किसी अन्य पवित्र जल को स्नान करने के पानी में मिलाकर स्नान करना शुभ माना गया है।



No comments