सरकारी नौकरी

ट्रांसफर: गहलोत सरकार कल लेगी निर्णय, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले होंगे या नहीं

अब कल से ट्रांसफर खुलने जा रहे है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा लेकिन गहलोत सरकार ने फिलहाल तृतीय श्रेणी के शिक्षकों के तबादलों की तस्वीर साफ नहीं की है। इसको लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा 14 जुलाई को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। 

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले होंगे या नहीं

शिक्षा विभाग ने पिछले वर्ष तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. उस समय 36803 शिक्षक कर्मचारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन उनके तबादले नहीं हुए थे। हाल ही में प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादलों को लेकर जो आदेश जारी किया हैं उसमें थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों का कोई उल्लेख नहीं है।

शिक्षक संगठन लंबे समय से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों से रोक हटाने की मांग कर रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों से रोक हटाने की है। बीजेपी शासन में अंतिम बार 2018 में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोले गए थे। इसके बाद से इन शिक्षकों को तबादलों का इंतजार है।

No comments