सरकारी नौकरी

Google Meet की ग्रुप कॉलिंग सर्विस नहीं मिलेगी अनलिमिटेड, देना होगा चार्ज

कोरोना काल में ग्रुप डिस्कश के लिए गूगल मीट ने अच्छी सुविधा प्रदान की थी जो कि निशुल्क थी। गूगल मीट ने अपने यूज़र्स के लिए ग्रुप कॉल की लिमिट 60 मिनट तय कर दी है। गूगल ने ये लिमिट उन यूज़र्स के लिए सेट की है जो सर्विस को फ्री में इस्तेमाल कर रहे हैं। अब दिग्गज कंपनी ने इसे और भी आगे नहीं बढ़ाया है। जिन लोगों को ये 60 मिनट की लिमिट नहीं चाहिए उन्हें पेड अकाउंट के लिए अपग्रेड करना होगा।

कॉलिंग सर्विस नहीं मिलेगी अनलिमिटेड

गूगल मीट ने अपने गाइडलाइन को अपडेट कर दिया है, जिसमें टाइम लिमिट का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि फ्री जीमेल यूज़र्स को अब तीन और उससे ज़्यादा के साथ ग्रुप कॉल के लिए सिर्फ 60 मिनट की लिमिट मिलेगी। गूगल का कहना है कि यूज़र्स को 55 मिनट होने पर नोटिफिकेशन मिलेगा कि कॉल खत्म होने वाली है।

ऐसे करें अपग्रेड:

जो लोग गूगल मीट पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा पाना चाहते हैं उनके लिए गूगल मीट हेल्प वेबसाइट अपग्रेड करने की जानकारी दी है, जिससे कि वह गूगल वर्कस्पेस सब्सक्रिप्शन के पेड सर्विस के लिए साइन-अप कर सकते हैं। गूगल ने हाल ही में ऐलान किया है कि गूगल वर्कस्पेस इंडिविजुअल टियर के लिए 9.99 डॉलर (करीब 750 रुपये) प्रति महीना देना होगा। 

No comments