चेहरे की डार्क स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू ब्यूटी टिप्स
अक्सर महिलाएं अपनी सांवली स्किन से शर्मिंदा महसूस करती है। त्वचा का काला रंग कुछ ख़ास कारणों से होता है। इस्का कारण एक ऐसा विकार हो सकता है जिसमे हमारी त्वचा कोशिकाएं सामान्य से ज्यादा मेलेनिन बनाती हैं और यही मेलेनिन त्वचा को डार्क कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप डार्क स्किन से निजात पा सकती हैं।
अपनाएं ये घरेलू ब्यूटी टिप्स
एप्पल साइडर विनेगर में समान मात्रा में पानी मिलाएं। दोनों सामग्रियों का अनुपात 1 :1 होना चाहिए। इसे किसी कॉटन पैड की सहायता से चेहरे पर या फिर ज्यादा प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 2-3 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। फिर हल्के गरम पानी से फेस वाश कर लें।
यदि आप चेहरे में झाइयों की समस्या से परेशान हैं तो शुद्ध एलोवेरा जेल को रात को सोने से पहले पूरे चेहरे या झाइयों वाले स्थान पर लगाएं। रात भर इस जेल को चेहरे पर लगाए रखें। अगले दिन सुबह पानी से चेहरा धो लें।
ग्रीन टी बैग्स को पानी में उबाल लें और फिर टी बैग्स को निकालकर ठंडा होने दे। टी बैग को हल्के हाथ से चेहरे के पिगमेंटेड एरिया में रब करें। इसके लिए आप ग्रीन टी को ठंडा करके भी किसी कॉटन बॉल में डिप करके इस्तेमाल में ला सकती हैं।
रात को सोने से पहले कच्चे दूध को कॉटन बॉल से पूरे चेहरे पर लगाएं। दो मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और इसे रात भर चेहरे पर लगाए रखें। अगले दिन सुबह चेहरा पानी से धो लें ।



No comments