सरकारी नौकरी

ऑफिस में घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना पड़ सकता है भारी

अक्सर हम अपनी तरक्की के लिए कई तरीके अपनाते है। वास्तुशास़्त्र के अनुसार घर मे तस्वीरों का भी बहुत महत्व होता है। और अगर आपके घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगी है, तो यहां पर आज हम आपसे कुछ इसी तस्वीर को लेकर चर्चा करने वाले हैं, जहां पर हम जानेंगे कि हमें अपने घर पर किस प्रकार से दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए, जिससे हमारे घर में हमेशा बरकत बनी रहे।

जरूर जान लें ये बातें

ये तस्वीर ऑफिस या घर में दक्षिण दिशा में लगाए और इन घोड़ो का मुंह घर या ऑफिस में अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए। इससे आपके जीवन में लक्ष्मी का सदैव निवास रहता है।

अगर आप कर्ज से परेशान है, तो आप पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखे। वो आप को किसी भी गिफ्ट शॉप पे आसानी से मिलेगा। इससे घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।

अगर आप घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाएंगे तो ये आपके कार्य में गति प्रदान करता है। ये दौड़ते हुए घोड़े आपके व्यवसाय के प्रगति का सूचक माने गए हैं।

No comments