माँ अपनी बेटी को पहले पीरियड्स के लिए ऐसे करें तैयार, कब और कैसे आएंगे पीरियड
वैसे तो जमाना बहुत बदल गया है लेकिन बेटियां घर में पीरियड्स की बातें करने में झिझकती हैं, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मां का फर्ज है कि वह अपनी बेटी को पहले पीरियड्स के लिए तैयार करें। 11 साल की उम्र के बाद लड़कियों के शरीर में हार्मोंस बदलाव आते हैं और इसी उम्र में उन्हें पीरियड्स भी होने लगते हैं।
ऐसे करें बेटी को पीरियड के लिए तैयार:
अक्सर लड़कियां दूसरी लड़कियों या किसी ओर से मासिक धर्म से जुड़ी गलत जानकारी को ही सही मान लेती हैं। उनकी इस गलतफहमी को दूर करें। आप चाहें तो उनकी बात किसी महिला डॉक्टर से भी करवा सकती हैं।
उनके सवालों के जवाब आराम और प्यार से दें। कई बार बेटी को एक बार समझ न आने पर आप गुस्सा हो जाती है लेकिन ऐसा करने से आपकी बेटी कभी आपसे इस बारे में कोई बात शेयर नहीं करेगी।
आप सैनिटरी नैपकिन के विज्ञापन से भी बात शुरू कर सकती हैं। बेटी को बेसिक हाइजीन की जानकारी के साथ नैपकिन का इस्तेमाल करना भी बताएं।
एक मां की तरह नहीं, बल्कि आप उसे एक दोस्त की तरह इसके बारे में बताएं। आप बेटी के साथ अपना अनुभव भी शेयर करें। इससे वह पीरियड्स के बारे ज्यादा अच्छे से समझ सकती है।



No comments