सरकारी नौकरी

क्या आप भी स्कैल्प में खुजली से रहती है परेशान, तो हो सकते है ये कारण

अक्सर स्कैल्प में खुजली होने के पीछे का कारण डैंड्रफ को बताया जाता है, लेकिन कई बार इसके पीछे अन्य कारण भी होते हैं। गर्मियों में लगातार खुजली होने की वजह से ना सिर्फ़ बालों की जड़ें कमज़ोर हो जाती हैं बल्कि घाव होने की भी समस्या रहती है। वहीं बाल धोने के बाद भी स्कैल्प में खुजली होती है तो समस्या को पहचानना ज़रूरी है। हेल्दी स्कैल्प के लिए हम कई तरह के घरेलू नुस्ख़े आज़माते हैं। 

स्कैल्प में खुजली के कारण

एलर्जिक रिएक्शन के पीछे कोई भी वजह हो सकती है। जैसे हेयर डाई, ऑयल प्रोडक्ट, या फिर गलत शैम्पू का इस्तेमाल करना आदि शामिल हैं। वहीं कुछ लोग बाल धोने के लिए डिटर्जेंट और साबुन का इस्तेमाल करते हैं जो कि काफी नुकसानदायक हैं।

अधिक गर्मी होने की वजह से स्कैल्प में पसीना आने लगता है, जिसकी वजह से भी खुजली होती रहती है। स्कैल्प में पसीना होने से धूल-मिट्टी जम जाती है, जिससे बाल भी गंदे हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर अपने बालों को धोना बहुत ज़रूरी है।

एक्जिमा, एलर्जी या अन्य तरह की समस्याओं का पता लगने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। हालांकि कई बार हम इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी घरेलू तरीक़ों को आज़माते हैं, जैसे एलोवेरा जेल, एसेंशियल ऑयल आदि, लेकिन ठीक होने के बजाय यह बढ़ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अधिक हेयर स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में खुजली होने लगती है। स्टाइलिंग करते वक़्त किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसा करने से बचें। यह हेयर फ्लोसिल्स को ब्लॉक करता है, जिसकी वजह से खुजली होने लगती है।

No comments