टीएनएज लड़कियों को स्पोर्ट्स में वापस लाने के लिए लॉन्जरी में उतरी दो महिला स्विमर्स
हाल ही में एक लॉन्जरी कंपनी के लिए एक नए अभियान का हिस्सा बनते हुए दोनों स्विमर्स ने पानी के अंदर लॉन्जरी मॉडलिंग करते हुए शानदार पोज दिए। ब्रिटेन की दो महिला स्विमर्स का पानी के अंदर लॉन्जरी फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
टोक्यो ओलंपिक में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली स्विमर 19 साल की केट शॉर्टमैन और 20 साल की इसाबेल र्थोपे बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया।
दोनों ज्यादा से ज्यादा टीएनएज लड़कियों को स्पोर्ट्स में वापस लाने के लिए #BeStrongBeBeautifulअभियान का समर्थन कर रही है और यही दिखाने के लिए कि एथलेटिक बॉडी कितनी सुंदर दिखती है।
इस दोनों तैराकों ने इस पर भी सबका ध्यान खींचा कि 13 साल की उम्र के बाद शरीर से जुड़ी परेशानियों से चलते आधी से ज्यादा सेकेंडरी स्कूल की लड़कियां स्पोर्ट्स करियर छोड़ देती है।




No comments