सरकारी नौकरी

रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आई किम शर्मा, टेनिस सुपर स्टार को कर रही है डेट


बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। टेनिस सुपर स्टार लिएंडर पेस और बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा ने अनौपचारिक रूप से अपनी उभरती दोस्ती की पुष्टि कर दी है। 

पेस और किम को मुंबई में कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि, दोनों अलग-अलग नजर आते थे, लेकिन इस बार गोवा में ये दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

लिएंडर पेस और किम शर्मा इस वक्त गोवा में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं. गोवा से दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों एक साथ खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे हैं।

लिएंडर पेस और किम शर्मा की एक रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पेस ने किम को अपनी बांहों में भरा हुआ है।

किम शर्मा ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर उन्होंने फोटो क्रेडिट- मिस्टर पी. को दिया है।



No comments