सरकारी नौकरी

मल्लिका शेरावत ने डेब्यू फिल्म में दिए थे 17 किस सीन, ऑफ स्क्रीन अंतरंग होने से किया था इनकार

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपनी फिल्मों में बोल्ड रोल प्ले करने के लिए जानी जाती हैं। 2003 में फिल्म ‘ख्वाहिश’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन प्ले कर बॉलीवुड में सनसनी मचा दिया था। इस फिल्म में 17 किसिंग सीन दिए थे। 

ऑफ कैमरा अंतरंग होने से किया इनकार

पीटीआई को सन 2018 में दिए एक इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने बताया था कि उनकी ऑन स्क्रीन इमेज की वजह से बहुत सारे को-स्टार को ये गलतफहमी हो गई थी कि रियल लाइफ में भी मल्लिका बेहद बोल्ड हैं। मल्लिका ने बताया था कि कई रोल इन्हें सिर्फ इसलिए गंवाने पड़ गए थे क्योंकि उन्होंने ऑफ कैमरा अंतरंग होने से इनकार कर दिया था। 

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें खुद पर गर्व है कि कभी भी फिल्म में रोल पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया था कि ‘अमेरिका में मैं सोशल फ्रीडम एंजॉय करती हूं लेकिन जब इंडिया आती हूं तो महिलाओं के लिए अभी भी सोच अच्छी नहीं है..यह देखकर बहुत बुरा लगता है। 

No comments