सरकारी नौकरी

आपकी शादी में आ रही परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं ये वास्तु टिप्स

विवाह दो दिलों का बंधन है। शादी से नई जिंदगी की शुरुआत होती है। लेकिन कुछ लड़के लड़कियों  की शादी में काफी दिक्कतें आती हैं। किसी के लिए शादी के रिश्ते नहीं आते, तो किसी की शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी शादी में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

छुटकारा दिला सकते हैं ये वास्तु टिप्स

लड़की का कमरा हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार व‌िवाह योग्य कुंवारे लड़कों का कमरा दक्ष‌िण या पश्च‌िम द‌िशा में होना चाहिए।

अगर मांगलिक होने के चलते विवाह में देरी हो रही है तो कमरे के दरवाजे को लाल या गुलाबी रंग से पेंट करवाएं। इससे मंगल का प्रभाव कम होता है।

विवाह योग्य कुंवारे लड़के-लड़कियों को कभी भी अपने बिस्तर के नीचे लोहे का कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। साथ ही जिन सामानों का अब तक कोई उपयोग न हुआ हो उसे कभी भी बिस्तर के नीचे न रखें। 

विवाह योग्य लड़के लड़कियों के कमरे का रंग डार्क यानी गहरा नहीं होना चाह‌िए। दीवारों का रंग चमकीला, पीला, गुलाबी या सफेद होना शुभ होता है।

आपको अपना ब‌िस्तर इस तरह रखना चाह‌िए ताक‌ि सोते समय पैर उत्तर और स‌िर दक्ष‌िण द‌िशा में हो। सोने के इस न‌ियम की अनदेखी से बचना चाह‌िए।

No comments